सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एंव काली नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा
दर्पण टाइम्स ब्यूरो
बुलन्दशहर (डिबाई)।नगर के रजनीगंधा गेस्ट हाउस में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेलफेयर समिति की चेतना वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम , काली नृत्य एंव डांडिया खेल कर प्रस्तुति की गई।नगराध्यक्ष कुमकुम वार्ष्णेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चेतना वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को आयोजित करने से बच्चो की प्रतिभा के बारे में पता चलता है।इस समय नवरात्रि चल रहे हैं और डांडिया खेलकर माता रानी का गुणगान करने से घर मे सुख समृद्धि का वास होता है।उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा जिस पर हो जाती है।वह जीवन में हर बीमारियों व दुखांे से छुटकारा पा लेता है।कार्यक्रम का संचालन नैना वार्ष्णेय ने किया।कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम में भाग लेने बाले बच्चों एवं महिलाओं को वेलफेयर समिति द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया।इस अवसर पर पूर्णिमा वार्ष्णेय ,अनीता वार्ष्णेय ,साधना भंडारी ,रेखा ,कुमुद ,संगीता ,बबिता ,मंज्जु ,शैलेश ,रजनी ,मनीषा ,भावना ,पूनम ,शिखा ,रितु ,शालु ,विनीता ,सुनीता ,गायत्री ,संगीता आदि महिलाओं ने कार्यक्रम में शामिल रही।
000000000000000000000000000
श्री