बुलन्दशहर(द.ट.)। हाथरस जिले के सिकन्द्राराऊ तहसील अन्तर्गत महमूदपुर नंगला ढक निवासी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भारत सरकार में उपायुक्त के रूप में दिल्ली में पदस्थ अमरपाल सिंह को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का निजी सचिव नियुक्त किया गया हैं। अमरपाल सिंह के चयन से उनका परिवार व गांव ही नहीं,अपितु हाथरस वासी प्रफुल्लित हैं।
गौरतलव है कि अमरपाल सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढाई कर देश की सर्वोच्च सेवा में पहुंचे हैं। अमरपाल सिंह 5 वर्ष जनपद हाथरस के सहपऊ ब्लॉक में शिक्षक भी रहे हैं।उनके केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव बनने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने बंधाई संदेश भेजे तो वहीं कई जनपदों में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। मुनेश, डॉ सोमेन्द्र कुमार ,प्रवेन्द्र लोधी, एवं हजारों लक्ष्य स्वयं सेवको ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
0000000000000000000000000000