भारत विकास कन्या विद्यालय में आयोजित खेलकूदों में छात्राओं ने दिखाया दमखम


खुर्जा(द.ट.)। नगर के भारत विकास कन्या विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ संस्था की प्रांतीय अध्यक्ष ममता शर्मा और रीजनल सेक्रेटरी नवीन कुमार ने आकाश में गुब्बारे छोड़ते हुए किया, जिसके बाद छात्राओं ने मैदान में मशाल के साथ परेड निकाला। तत्पश्चात खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रथम दिन दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन, गोला फेंक, डिस्क फेंक, बाधा दौड़, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष राजीव बंसल (पूर्व चेयरमैन), प्रबंधक विनीत आर्य, उप प्रबंधक चंद्रप्रकाश तायल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल राठी, विपिन गोयल, इंद्रजीत सिंह दुग्गल, जितेंद्र गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।