जल संरक्षण पर शिखर से पुकार नामक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई


 


 



बुलन्दशहर(द.ट.)।शुक्रवार को श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में मंत्री जल शक्ति गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जल संरक्षण पर एक लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म जारी की,जिसका नाम है शिखर से पुकार है।इस अवसर पर महानिदेशक नमामि गंगे राजीव रंजन मिश्रा, संयुक्त सचिव जलशक्ति नितेश्वर कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
बता दें कि फिल्म जलशक्ति अभियान 'को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है और यह एक आईएएस अधिकारी रवींद्र कुमार की यात्रा पर आधारित है, जो जल संरक्षण और जल प्रदूषण को रोकने के गंभीर मुद्दे पर एवरेस्ट के ऊपर से लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस साल एवरेस्ट पर चढ़े थे।फिल्म हिमालय के महत्व पर भी दृष्टि डालती है, क्योंकि नदी के माध्यम से भारत की पानी की जरूरतों का मुख्य स्रोत है और दुनिया के सर्वोच्च शिखर पर चढ़ने में कठिनाइयों और चुनौतियों का भी चित्रण करता है।