इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप और चेयरमैन रोजी मलिक ने ब्रह्मसरोवर पर की आरती, भजन संध्या का हुआ आयोजन
कुरुक्षेत्र (दर्पण टाइम्स) ।इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से ही भगवान श्री कृष्ण ने कर्म करने का संदेश दिया।इस संदेश को आज हर मानव को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। वे रविवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरूषोत्तमपुरा बाग में आयोजित महाआरती में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।
इससे पहले इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप, हरियाणा समाज कल्याण की चेयरमैन रोजी मलिक, केडीबी के सदस्य रविन्द्र सांगवान, राजेन्द्र परासर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रामपाल पाली, प्रोफेसर सूचि स्मिता,सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता डा. सुखदेव शर्मा, समाज सेवी खैराती लाल सिंगला, जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र माजरी, भाजपा नेता राजेन्द्र बीरू कडामी ने मंत्रोच्चारण के बीच ब्रह्मड्ढसरोवर की संध्या कालीन महा आरती में भाग लिया और महाआरती से पहले ब्रह्मसरोवर संध्या कालीन भजन संध्या में भी भाग लिया। विधायक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का स्वरूप बडा हो रहा है और लाखों की संख्या में श्रद्घालु शिल्प और सरस मेले को देखने के लिए पहुंच रहे है। चेयरमैन रोजी मलिक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के भव्य स्वरूप की पहचान पूरे विश्व में बन चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव लगातार उच्चाईयों की तरफ अग्रसर है।
0000000000000000000000000000