पति-पत्नी और वो के चक्कर में फंस गये पति

मजबूरन पति को देनी पड़ी पत्नी और वो की शादी की मंजूरी
पत्नी ने भरी पंचायत में प्रेमी संग शादी रचाने का किया था ऐलान




 



डिबाई/रामघाट(द.ट.)।एक विवाहिता एवं उसके पड़ौसी के बीच प्यार की पींग इतनी बढ़ी कि विवाहिता ने पति को छोड़ अपने प्रेमी संग शादी रचाने का थाने में संभ्रांत लोगों के सामने ऐलान कर दिया। जब यह वचन विवाहिता के पति ने सुने तो उसने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को शादी रचाने की मंजूरी दे दी।यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
थाना रामघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी 22वर्षीय युवक की शादी थाना जवां क्षेत्र के थ्रेसर गांव की 21वर्षीय युवती से सन,2015 में हुई थी। कुछ समय तक पति-पत्नी आपस में ठीक ठाक रहे।उसके बाद एक पड़ोसी युवक से पत्नी को प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना अधिक बढ़ गया कि आयेदिन पति-पत्नी और वो के बीच विवाद होने लगा।रोज रोज की चकचक रामघाट थाने पहुंची तो थाना प्रभारी मामले की पटकथा सुनकर दंग रह गये।मामले में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को थाने पर बुलाया गया और विवाहिता से उनकी व प्रेमी की कहानी के बारे मे पूछा गया तो सभी लोगों ने पति-पत्नी और वो से जानकारी ली, तब विवाहिता ने थाने में इलाके के संभ्रांत लोगों के समक्ष ही प्रेमी संग शादी करने का ऐलान कर दिया।संभ्रांत लोगों ने विवाहिता के पति की सहमति चाही तो उसके पति ने अपनी सहमति दे दी,इसके बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ थाने से चली गयी। उधर पति ने दोनों लड़कियों को लेने से भी इंकार कर दिया तो दोनों लड़कियों को प्रेमी-प्रेमिका के सुपुर्द कर दिया गया।यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।