संविधान के तहत कार्य करने व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया


स्कूलों में भी बच्चों को संविधान की जानकारी दी गयी



 


 



गुलावठी(द.ट.)।कोतवाली, पालिका सहित सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में संविधान दिवस मनाया गया। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक योगन्द्र सिंह ने जहां पुलिसकर्मियों को संविधान सुरक्षा व संविधान के अनुसार ही कार्य करने की शपथ दिलायी, वहीं पालिका में ईओ मुक्ता सिंह व पालिकाध्यक्ष काले पहलवान ने पालिका कर्मियों व मौजूद सभासदों को संविधान की शपथ दिलायी।यहीं नहीं बाल विद्या माँडल स्कूल असावर में डा०बी०आर० अम्बेडकर एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को भारतीय संविधान की जानकारी दी गई व संविधान के महत्व को बताया गया।
कार्यक्रम कि शुरुआत संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डा० बी०आर० अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर संस्था सचिव विवेक कर्दम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि संविधान कि स्थापना कैसे हुई और हमे संविधान कि जरूरत क्यों पडीं,साथ ही ये भी बताया कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित है। संविधान के महत्वपूर्ण भागो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक के लिए क्या क्या अधिकार दिये गये हैं। मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष एस० पी० सिंह ने बारिकी से संविधान के बारे में बताकर बच्चों को संबोधन किया।
एसपी सिंह ने बताया कि आजादी के बाद संविधान को बनाने के लिए कैसे भारत ने संविधान सभा का गठन कर प्रारूप समिति गठित कर संविधान का निर्माण किया गया और इस दौरान क्या क्या परेशानीयों का सामना करना पड़ा और फिर 26 नवम्बर 1949 ई० को अपना कर 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को सम्पूर्ण भारत में लागू कर दिया गया। विवेक कर्दम ने संविधान में महिलाओं को दिये अधिकारो का बताते हुए कहा कि यदि बाबा साहेब द्वारा रचित ये संविधान ना होता तो हमारे देश की महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, राजनीति, रक्षा विभाग आदि में आने का मौका नहीं मिलता।कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष एस पी सिंह, सचिव विवेक कर्दम, प्रधानाचार्य सुधीर प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, देवी सिंह, निशा ठाकुर, कोमल, प्रति,हिना, प्रमिला, धनेश शर्मा, डौली, आशा आदि मौजूद रहे।
000000000000000000000000000