किसान को मिले सम्मान तभी संभव होगा देश का विकास -मीर सिंह
23दिसंबर को जनपद का होगा ऐतिहासिक दिन - होशियार सिंह
बुलन्दशहर (द.ट.)।बुलंदशहर में चौ0 चरण सिंह का जन्मदिन 23 दिसम्बर को धूमधाम से मनेगा।बतौर मुख्यातिथि मीर सिंह ने सभी किसान भाइयों से अपील की कि सभी बुलन्दशहर स्थित कलश होटल पहंुचे और किसानो की आवाज बुलन्द करें, किसान का हो रहा है शोषण।
नगर में गायत्री नगर स्थित पूर्व विधायक होशियार सिंह के आवास पर आने वाली 23दिसंबर को बुलन्दशहर के कलश होटल में चौ0चरण सिंह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाऐगा। यह जानकारी होशियार सिहं ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी तथा सभी से भारी तादाद में पहुँचकर जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने की भी अपील की। मतलूब अली ने कहा कि चौ.चरण सिंह सर्व समाज के नेता थे।जात बिरादरी के नाम पर भी उन्होने देश को बंटने नही दिया। चौ0 अजीत हिमांचल सिंह ,लटूर भैय्या व इरफान अहमद गुड्डू ने कहा कि आज देश की राजनीति गलत दिशा की ओर जा रहीं है, जिसकी जिम्मेदार केंद्र व उत्तर प्रदेश में काबिज सरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र सिंह ने कहा कि 23 तारीख का दिन जनपद में ऐतिहासिक दिन होना चाहिऐ। इस मौके पर पूर्व सभासद बलबीर भाटी ,बब्बल चौधरी , सभासद नईम अंसारी ,उपेंद्र सिंह, चौ.ज्ञान सिंह, जयपाल सिंह , लेखराज सिंह ,डा.राजसिंह , कासिम प्रधान ,किशन मुरारी, शाकिर मेवाती , शेख शहजाद, आबिद अली आदि मौजूद रहे।