डिबाई(द.ट.)।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की डिबाई उप शाखा के तत्वावधान में लेखपालों द्वारा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया, जोकि 10दिसंबर से जारी है।
संघ के पदाधिकारी सतीश चंद्र लोधी के अनुसार लेखपाल संघ द्वारा आठ सूत्रीय मांग पत्र के लिए 5नवंबर,2019 से आंदोलन किया जा रहा था ,परंतु शासन द्वारा इस संदर्भ में कोई आश्वासन तथा निस्तारण नहीं किया गया, जिसके कारण 10 दिसंबर से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा डिबाई ने पूर्ण कार्य बहिष्कार कर यह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपाल संघ के अनुसार यदि शासन द्वारा इस संबंध में आश्वासन तथा आठों मांगों को शीघ्र माना गया तो ठीक है,यदि नहंी माना तो आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा और आगे लखनऊ विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा डिबाई के अध्यक्ष जानकी प्रसाद ,सचिव सतीश चंद्र लोधी ,उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद ,उप सचिव मोहम्मद अख्तर ,कोषाध्यक्ष राजेश यादव ,लेखा निरीक्षक रामप्रसाद ,पुनीत पाठक ,कमल किशोर ,मनोज शर्मा ,होटल सिंह के अलावा सभी लेखपाल पूर्णता लामबंद है।लेखपालों की हड़ताल के चलते न सिर्फ शासन प्रशासन का नुकसान हो रहा है ,बल्कि आम जनमानस भी खासा प्रभावित है। अब देखना यह है कि शासन इस प्रकरण में कब संज्ञान लेता है और कब यह धरना प्रदर्शन समाप्त होता है।यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।