देश में रामराज्य की पुनसर््थापना हो,इसलिये सभी को साथ लेकर चलना है-पारस जैन


बिजनौर(दर्पण टाइम्स)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गैर राजनीति अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन विश्व हिंदू महासंघ के मुरादाबाद मण्डल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि भारत देश में रामराज्य की पुनसर््थापना हो,इसलिए हम सभी पदाधिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय अध्यक्षता व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के मार्गदर्शन में हिंदुओं को एक जुट किए जाने के लिए कार्य कर रहे हैं।राम राज्य सामाजिक समरसता का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप है। हम सबको इस दिशा में कदम और आगे बढ़ाना होगा। हिंदुओं की रक्षा के लिए भारत देश में योगी का होना बहुत जरूरी हैं।वहीं एक सर्वे के अनुसार सोशल मीडिया में योगी आदित्यनाथ ने देश मे प्रथम स्थान पाया है।हम सब का सौभाग्य है कि हम सब उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हम सभी को मिलकर योगी के नेतृत्व में प्रदेश को देश के परम वैभव पर पहुंचाना है।यहां गाय, गंगा व गायत्री की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा।उन्होंने वार्ता करते हुए आगे और बताया कि विश्व हिंदू महासंघ पूरे विश्व में हिंदुओं के लिए काम करने वाला संयुक्त राष्ट्र संघ में भी पंजीकृत एक मात्र संगठन है,जोकि हमें इसका माध्यम प्रदान करता है।आज भारत देश इस समय संक्रमण काल से गुजर रहा है। हिंदुत्व को नीचा दिखाने के लिए तमाम तरह की साजिश हो रही हैं।उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए प्रेरित भी किया तथा समाज को मजबूत तभी बनाया जा सकता, जब जातिवादी व्यवस्था खत्म हो।सामाजिक समरसता के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाने पर जोर दिया।उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण के आधार पर सामाजिक समरसता को हिंदुत्व की पहचान बताया।उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के प्रदेश मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक इन्द्रदेव सिंह और मुरादाबाद मण्डल के सभांग प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के सानिध्य से संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।बताते चले कि जनपद बिजनौर में सोशल मीडिया सर्वे में विश्व हिन्दू महासंघ के मुरादाबाद मण्डल मीडिया प्रभारी पारस जैन पहले स्थान पर रहे चुके है।