घरौंडा में महिलाओं के लिए दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प आयोजित


 


 


 


 



घरौंडा(दर्पण टाइम्स)।भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा ने उपमंडल प्रशासन घरौंडा के सहयोग से अंत्योदय सरल केंद्र घरौंडा में महिलाओं के लिए दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प लगाया। इस कैम्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम गौरव कुमार ने किया।  इस कैम्प को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह नजर आया। कैम्प के पहले दिन 41 महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गए। मुख्य अतिथि गौरव कुमार ने कहा कि भारत विकास परिषद शाखा  घरौंडा शाखा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और इस तरह के कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए वो हमेशा तैयार है। शाखा अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने उपमंडल प्रशासन, मुख्य अतिथि गौरव कुमार और अंत्योदय सरल केंद्र घरौंडा के सभी अधिकारियों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सचिव नरेंद्र राणा, पूर्व अध्यक्ष धीरज भाटिया, विक्रांत राणा, ईश्वर गुप्ता, मोहिंदर सोनी, राजेश जैन, विजय गर्ग, उपाध्यक्ष अरुण धीमान, राहुल गर्ग, सदस्य सनी बजाज, मोहन राणा, महिला सदस्य अनुराधा अग्रवाल, रेणु गर्ग, मोनिका चुघ, शीबा जिंदल, विकास सिंगला व अन्य मौजूद रहे।