जिले में आसमान छू रहे प्याज के दाम


 


 


 


 



बुलन्दशहर (द़ट.)।शिकारपुर में प्याज के दाम पर मची सियासी धमा चौकड़ी के बीच शिकारपुर व बुलन्दशहर में प्याज के भाव आसमान छू रहे हैं।स्याना से औरंगाबाद तक में प्याज 80 से 100 रुपये किलोग्राम तक बिक रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक अगर सरकार ने जल्द ही कोई ठोस इंतजाम नहीं किए तो यह 100 रुपये किलो के भी पार पहुंच सकता है।रियायती दर पर प्याज बेचने को लेकर नेफेड और उत्तर प्रदेश में ठनी हुई है।इसके बढ़ते दाम पर सियासत भी तेज हो गई है। हफ्तेभर पहले तक जहां बुलन्दशहर के बाजारों में प्याज 80से 90रुपये किलो तक में बिक रहा था। वहीं, अब यह 90 से 100 रुपये किलो तक में बिक रहा है। थोक आढ़तियों के मुताबिक नासिक से ही प्याज कम आ रहा है। इस कारण इसके दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आढ़तियों के मुताबिक अगर उत्तर प्रदेश सरकार आउट रेट्स पर रियायती दर पर प्याज बेचना शुरू कर दे तो शायद प्याज के बढते हुये दामों पर लगाम लग सकेगी। प्याज के बढ़ते दामों का असर ही है कि बुलन्दशहर वालों की थाली से यह दूर होने लगा है। रसोईघर में प्याज का प्रयोग कम होने लगा है।पहले जहां उपभोक्ता ढाई किलो, पांच किलो प्याज खरीदते थे। वहीं अब 250ग्राम भर या आधा किलो से ही काम चला रहे है।