खानपुर एवं ग्राम सटला में किया गया व्यापार मंडल का गठन


रोहित नगराध्यक्ष व रविन्द्र कुमार को महामंत्री मनोनीत किया



 


 


 



औरंगाबाद (द.ट.)।खानपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने खानपुर तथा सटला में व्यापार मंडल का गठन प्रदेशमंत्री अनीश गहलोत की अध्यक्षता में किया। खानपुर में नगर अध्यक्ष के पद पर रोहित सिंघल तथा महामंत्री पद पर रविंद्र कुमार ,कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम चौहान एवं मीडिया प्रभारी के पद पर मनोज कुमार शर्मा को मनोनीत किया हैं।वहीं सटला ग्राम में अध्यक्ष पद पर मनोज प्रधान तथा महामंत्री पद पर विकास कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार एवं मीडिया प्रभारी गौरव कुमार मित्तल को मनोनीत कर पत्र सौंपा।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल स्याना नगर अध्यक्ष शुभम रस्तोगी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।नवनियुक्त दोनों व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया तथा व्यापारियों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि वे व्यापारी के हर दुख-सुख में हर समय खड़ा रहेगा। कभी भी कोई समस्या हो तो तुरंत व्यापार मंडल से संपर्क करें। उसका समाधान उच्चाधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द कराया जाएगा।
00000000000000000000000000