मनोहर लाल द्वारा श्रीमद्भागवत गीता द्वार का उद्घाटन

 



 


 


 


 


 



करनाल(दर्पण टाइम्स)।मनोहर लाल 8 दिसम्बर को दोपहर साढ़े 3 बजे नैशनल हाईवे-44 पर बलड़ी चौंक के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए श्रीमद्भगवद्गीता द्वार का उद्घाटन करेंगे। करीब 20 फुट उंचे भव्य द्वार पर भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस द्वार पर अनुमानित 95 लाख रूपये की राशि खर्च हुई है। यह जानकारी उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने दी।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमद्भगवद्गीता द्वार का उद्घाटन करने के उपरांत इसी स्थान से जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत निकाली जाने वाली नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस शोभायात्रा में जियो गीता और रामलीला कमेटी के अलावा विभिन्न विद्यालयों व सामाजिक संगठनों की ओर से गीता के 18 अध्यायों पर आधारित सुंदर झांकियां शामिल रहेंगी। यह शोभायात्रा बलड़ी बाई पास से शुरू होकर डॉ० मंगलसेन ऑडिटोरियम परिसर में पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि करनाल नगर निगम द्वारा शहर के भिन्न-भिन्न प्रवेश स्थलों पर धर्म-संस्कृति तथा महापुरूषों के नाम पर बनाए जा रहे द्वारों से इस शहर का वैभवशाली इतिहास जीवंत होगा। भावी पीढ़ी इनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और वीरता के गुणों को आत्मसात कर सकेगी। निर्माणाधीन द्वारों का काम तेजी से हो रहा है, इनके पूर्ण हो जाने से स्मार्ट सिटी के सौंदर्य में चार-चांद लगेंगे। भव्य द्वार धर्म, संस्कृति और इतिहास का अद्भुत संगम होने के साथ-साथ शहर के सौंदर्यकरण में भी इजाफा लेकर आएंगे।उन्होंने बताया कि करनाल-मेरठ रोड़ पर हाईवे के निकट पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बनाए जा रहे द्वार का कार्य भी प्रगति पर है। इस द्वार के निर्माण पर अनुमानित 63 लाख रूपये की राशि खर्च होगी। तीसरा द्वार शहर के प्रसिद्ध नमस्ते चौक पर राजा कर्ण के नाम से निर्माणाधीन है और इसका भी काफी काम पूरा हो चुका है। कर्ण द्वार के निर्माण पर करीब 73 लाख रूपये की राशि खर्च होगी। चौथा द्वार करनाल-इर्न्द्री रोड़ पर नए बस स्टैण्ड़ से कुछ ही दूरी पर निर्माणाधीन है। यह महाप्रभावी श्री घंटाकर्ण द्वार के नाम से बन रहा है। इस गेट के निर्माण पर करीब 70 लाख रूपये की लागत आएगी।  
0000000000000000000000000000000