अखिल भारतीय बारहसैनी महासभा का वार्षिक अधिवेशन हुआ
डिबाई(द.ट.)।अखिल भारतीय बारहसैनी महासभा का वार्षिक अधिवेशन नगर के एक मैरिज होम में रविवार को किया गया।महाधिवेशन की अध्यक्षता नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने की,जहां उनके प्रथम आगमन पर वार्ष्णेय समाज की नगर इकाई ने 21किलो फूलों की माला तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर राज्यमंत्री का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन महेश गुप्ता एनाउंसर द्वारा किया गया।इसी के साथ अखिल भारतीय बारहसैनी महासभा के वर्तमान एवं पूर्व सम्मानित पदाधिकारियों ने नगर विकास राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
अध्यक्षी उद्बोधन में नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने दायित्व और लॉयन ऑर्डर के साथ-साथ प्रदेश की मूलभूत व्यवस्थाओं को चौकस रखने के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में अनेक योजनाएं प्रदेश वासियों के लिए चलाई जा रही हैं।इसी क्रम में राज्यमंत्री ने नगर के सभी समाज सेवियों तथा आयोजकों का आभार व्यक्त किया। राज्यमंत्री का डिबाई नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में वार्ष्णेय सेवा समिति श्री वार्ष्णेय नवयुवक मंडल , श्री वार्ष्णेय युवा सभा ,वार्ष्णेय महिला समिति ,श्री वार्ष्णेय वेलफेयर समिति ,श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति आदि के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अपनी पूर्ण सहभागिता दी। समाज के लोगों में इस कार्यक्रम की भूमिका बनाने में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा वार्ष्णेय , महेश गुप्ता एनाउंसर , अनोखे लाल वार्ष्णेय , विकास वार्ष्णेय भाजपा डिबाई मंडल अध्यक्ष , अरविंद भंडारी ,रूपकिशोर गुप्ता ,नीरज सुदामा ,प्रदीप कुमार लल्ला आदि का विशेष योग्यदान रहा। अखिल भारतीय महासभा ने अधिवेशन में साल का आय व्यय और समाज मे करने बाले कार्यो की रूप रेखा प्रस्तुत की।कार्यक्रम में जगदीश गुप्ता ,सीमा वार्ष्णेय , चेतना वार्ष्णेय , दीपक चटपटी , आवेश वार्ष्णेय ,दिव्या वार्ष्णेय ,पूजा वार्ष्णेय ,विनीता वार्ष्णेय ,मीनाक्षी वार्ष्णेय ,रूपकिशोर गुप्ता ,गिरीश चंद्र वार्ष्णेय , गुंजन वार्ष्णेय ,आशा वार्ष्णेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।