प्रदेश सरकार के मंत्री महेश गुप्ता का वार्ष्णेय समाज करेगा भव्य स्वागत


 


 


 



डिबाई(द.ट.)।रविवार को वार्ष्णेय समाज की बैठक रूपकिशोर गुप्ता बालाजी फर्नीचर वालों के आवास पर संपन्न हुई।वार्ष्णेय समाज की संस्था वार्ष्णेय सेवा समिति , वार्ष्णेय नवयुवक मंडल , श्री वार्ष्णेय युवा सभा , वार्ष्णेय महिला समिति , वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति , वार्ष्णेय महिला उत्थान आदि सभी समितियों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में आये इन संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिवों ने बताया कि दिसंबर माह में संयुक्त रूप से श्री अखिल भारतीय वैश्य महासभा अलीगढ़ की एक बैठक डिबाई नगर में आयोजित की जाएगी। उसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री महेश गुप्ता बदायूं वालों का भव्य स्वागत किया जाएगा, साथ ही अलीगढ़ विधायक संजीव राजा ,उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल शर्मा, सांसद भोला सिंह ,डिबाई विधायक डा0 अनीता राजपूत एवं जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि अगली मीटिंग जल्द ही आयोजित कर तारीख और दिन तय किया जाएगा। बैठक में चंद्रप्रभा वार्ष्णेय भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर , रूपकिशोर गुप्ता , विनोद खन्ना , घनेश वार्ष्णेय कोल्ड स्टोर बाले , योगेश वार्ष्णेय ज्वेलर्स , मुकेश वार्ष्णेय साइकिल वाले , महेश गुप्ता एनाउंसर , विनीत वार्ष्णेय बालाजी धर्म कांटा , गिरीश वार्ष्णेय एडवोकेट द्वारा संचालन किया गया