खुर्जा(द.ट.) रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा मंडल अध्यक्ष हरि गुप्ता के आहवान पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रोटरी के भारत वर्ष में 100 वर्ष पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन रोहित सिंघल व जितेंद्र बंसल ने किया। रैली अस्पताल रोड से प्रारंभ होकर गांधी रोड, सुभाष रोड, फूटा दरवाजा, मुंडाखेड़ा चौराहा, जीटी रोड, शिकारपुर अड्डा, पुरानी तहसील रोड आदि अनेकों स्थानों पर की गई। इस अवसर पर रीजनल असिस्टेंट गवर्नर सिद्धार्थ सिंघल ने रोटरी द्वारा समाज सेवा में विश्व में जो स्थान कायम किया है, उसके कार्यों की जानकारी दी। विश्व से रोटरी उन्मूलन का ,जो कार्य उसने किया है, वह सहज संभव नहीं था। सहायक मंडल अध्यक्ष डॉक्टर बकुल तायल ने रोटरी 2025 तक भारत को निरक्षरता मुक्त बनाने का जो कार्य लिया है ,उसके विवरण के साथ जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन प्रेम प्रकाश अरोरा ने किया।राजीव गोयल, योगेश बंसल ने कार्यक्रम का संयोजन किया। प्रवीण शर्मा, रवि शर्मा,अनिल बाटला, तरुण बंसल,अनिल अग्रवाल आदि लोग शामिल रहे।