कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिले, सांसद को दी दुआएं
बुलन्दशहर में बनेगा मेडिकल कॉलेज
अब मेडिकल के विद्यार्थियों को नहीं जाना होगा जनपद से बाहर--डा0 भोला सिंह
बुलन्दशहर (द.ट.)। जहांगीराबाद नगर में सांसद डा0 भोला सिंह ने असहाय गरीब लोगों को कम्बल बांटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही देश में महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
नगर की तोताराम धर्मशाला में सर्दियों के बचाव हेतू गरीबांे के लिए नगर के समाजसेवी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा0 भोला सिंह ने करीब 250 कम्बलों का वितरण किया।नगर निवासी भाजपा युवा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकास गोयल के नेतृत्व में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद डा0 भोला सिंह ने कहा कि सर्दियों के दिनों को देखते हुए कार्यकर्ताओ की यह एक अच्छी पहल हैं।विकास गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्वसमाज के लिये कार्य किया हैं। सांसद ने विकास गोयल के इस सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता समाज सेवा की भावना से निरन्तर कार्य करते हैं।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुये केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगो को अवगत कराया। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलन्दशहर में मेडिकल कॉलेज पास होने पर सांसद का धन्यवाद दिया। सांसद के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने सरकार का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से ठा0 शिवकुमार राघव मण्डल महामंत्री ब्रह्मपुरी दिल्ली ,वसीम रजा पूर्व जिला सहसंयोजक दिल्ली ,पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत वार्ष्णेय ,किशनपाल लोधी ,अजय कौशिक ,मनोज शास्त्री ,मनोज गुप्ता ,सुदेश भारद्वाज ,मोनू गोयल ,रामु राघव ,यतेन्द्र गहना ,रिंकू राणा ,विष्णु ,रोहित पहाड़ी ,पंकज ,प्रवीण आदि लोग मौजूद रहे।