औरंगाबाद(द.ट.)।ठाकुर राजवीर सिंह जादौन प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ए राजनीति द्वारा सेलू आर्य को बुलन्दशहर का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।युवा जिलाध्यक्ष के प्रथम बार नगर आगमन पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर एवं मिठाई बांटकर व पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आवाज को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ठाकुर जितेश राघव गिरीश शर्मा जबर सिंह हरवीर सिंह हरिनारायण मुकेश जॉनी विनोद गुर्जर युवा नेता रवि सैनी लोकेश गुर्जर रविंद्र लोधी राजीव लोधी जीत सिंह चौधरी जॉनी चौधरी आदि भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।