करनाल(दर्पण टाइम्स)।हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और नई तकनीक से किसानों को जोड़ा जाए इसके लिए भी सरकार प्रतिबद्घ है। वे शनिवार को असंध रोड स्थित जेपी फूड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीकों का लाभ लेकर किसान समृद्घ हो रहा है वहीं दूसरी ओर पराली को जलाने के स्थान पर फसल अवशेष प्रबंधन की ओर भी सरकार किसानों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री उद्योग भी कृषि से जुड़ा उद्योग है, कृषि उत्पादों व फसल अवशेषों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग पोल्ट्री उद्योग में हो तो उससे भी किसान को अधिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने पोल्ट्री एसोसिएशन के सरकार द्वारा खरीदे गए बाजरे को पोल्ट्री उद्योग में प्रयोग कर किसानों को लाभ देने के प्रस्ताव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री एसोसिएशन द्वारा बाजरे की खरीद से किसान को भी उसकी फसल का उचित दाम मिलेगा और पोल्ट्री उद्योग भी समृद्घि के मार्ग पर अग्रसर होगा।
इस मौके पर जजपा के जिला प्रधान प्रेम शाहपुर, उपाध्यक्ष नफे सिंह मान, जजपा नेता बृज शर्मा, केसी बांगड़, मोहसीन चौधरी, यशकरण राणा, सरदार इंद्रजीत, जगरूप संधू, सतीश बल्हारा, धर्मवीर पाढा, सुरेन्द्र कुमार बुटानी, मनोज राणा, कृष्ण राठी, विनोद कुमार, राजेन्द्र मोंगा, सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, नरेश खन्ना, सुभाष नरवाल, जोगिन्द्र लाठर, अश्विनी जैन, शमशेर सिंह संधू सहित भारी संख्या में जजपा कार्यकर्ता, पोल्ट्री उद्योग से जुड़े उद्योगपति तथा किसान उपस्थित रहे।
000000000000000000000000000